यूपी। सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने एक महिला ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते ऐसा कदम उठाया है। उसके साथ एक बच्चा भी था। महिला उन्नाव जिले की रहने वाली है जिसका नाम अंजली जाटव है। महिला को पुलिस कर्मियों ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत कैसी है इसके बारे में ताजा जानकारी नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
