नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से मिलने उनके निवास पहुंचे। जहां दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह से उन्हें मिलने नहीं दिया।
इस पर आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बीजेपी पर आरोप लगाया है कि संजय सिंह को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। जनता की आवाज दबाई जा रही है। विपक्ष के नेताओं को कैद किया जा रहा है। बीजेपी खुली गुंडागर्दी पर उतर आई है।
इस दौरान साझा किए गए वीडियो में संजय सिंह गेट के उपर चढ़े हुए हैं। उक्त गेट पर ताला लगा हुआ है। बाहर पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्ला खड़े हैं। जो कह रहे हैं कि ये हाल हैं। पूरे मुल्क को पता लगना चाहिए। एक इंसान कांस्टिट्यूशन के अंदर बात करना चाहता है। कौन सा हमें हमला करना है। डर है और कुछ नहीं है। वहीं संजय सिंह गेट में खड़े होकर मिलने क्यों नहीं दे रहे हैं कह कर रहे हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *