श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में कुछ उपद्रवियों द्वारा दरगाह में लगे अशोक चिह्न को तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, अशोक चिन्ह को लेकर लोगों में नाराजगी थी। नाराज लोगों ने ईंट से चिह्न को तोड़ दिया गया। भीड़ द्वारा अशोक चिह्न को तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वक्फ बोर्ड ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
दरगाह में अशोक चिह्न को हाल ही में नवीनीकरण हेतु संगमरमर पर बनाया गया था। नाराज लोगों का कहना था कि ऐसी आकृतियां इस्लाम के विरुद्ध हैं।
#Srinagar #DargahHazratbal,#Hazratbal #DargahControversy
