X Post| बीजेपी के पटना साहिब से सांसद रविशकर प्रसाद ने कांग्रेस और और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। केरल कांग्रेस द्वारा बिहार के अपमान को लेकर उन्होंने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को घेरते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह जमकर कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं साथ ही कह रहे हैं कि समय आने पर बिहार की जनता आपको इसका जवाब देगी।
उन्होंने पोस्ट किया है कि केरल कांग्रेस द्वारा ‘बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार’ की तुलना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह बिहार और बिहारवासियों की अस्मिता पर सीधा प्रहार है। प्रधानमंत्री जी की माता के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए अभी तक कोई क्षमा नहीं मांगी गई है, और अब सीधे बिहार और बिहारवासियों की अस्मिता पर हमला किया जा रहा है।
राहुल गांधी जी, आप क्या कर रहे हैं? तेजस्वी यादव में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे कांग्रेस के इस अपमानजनक बयान की निंदा करें? लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, लेकिन विपक्ष की स्तरहीन राजनीति उन्हें और नीचे गिरा रही है।
विश्व को लोकतंत्र की राह दिखाने वाला बिहार, अपनी अस्मिता पर बार-बार आघात करने वाली कांग्रेस और राजद को आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से अपने मत का प्रयोग करके करारा जवाब देगी। बिहार के लोग अपने सम्मान और अस्मिता की रक्षा करना जानते हैं और वे इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
