मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वाॅट्सएप्प के जरिए पूरे देश में हमला करने का मैसेज आया है। मुंबई पुलिस को मिले इस धमकी भरे मैसेज में दावा किया गया है कि मुंबई में 14 आतंकवादी घुस गए हैं। उनके द्वारा 14 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखे गए हैं। जिससे पूरा देश दहल जाएगा।
इस सनसनीखेज मैसेज के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है। वर्तमान में मुंबई में गणेश उत्सव और विसर्जन के चलते लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ विभिन्न क्षेत्रों में इक्ट्ठा हो रही है। ऐसे में इस तरह के मैसेज के बाद किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है।
मुंबई पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि यह मैसेज कहां से आया है। लोगों को अफवाहों और संदिग्ध वस्तुओं से सर्तक रहने की अपील की गई हैं।

#Police_Mahanagar#MUMBAIPOLICE#Maharashtra

https://twitter.com/PoliceMahanagar/status/1963958434232975458/photo/2

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *