भोपाल। मध्य-प्रदेश सरकार माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत राज्य के घरों में गणपति की मिट्टी की मूर्तियां बांटेगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरु किए गए इस पहल के तहत सरकार पीओपी निर्मित मूर्तियों पर रोक लगाने जल प्रदूषण को रोकने के लिए नवचारी अभियान ला रही है। इसका आज सीएम मोहन और उनकी टीम द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिट्टी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और राज्य में मिट्टी की मूर्तियां बांटी जाएंगी। राज्य के 25 लाख घरों में मिट्टी से बनी मूर्तियां रखकर पूजा करने लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1952336448067105129/photo/2
