5 अगस्त को
न्यूज डेस्क। सावन के महीने के शुक्ल पक्ष को यानि 5 अगस्त को इस बार पुत्रदा एकदाशी पड़ रही है। इस एकादशी को सावन पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। संतान की प्राप्ति और उसके दीर्घायु होने के लिए किया जाने वाला यह व्रत साल में दो बार आता है।
तिथि के अनुसार. सावन माह में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी तिथि प्रारम्भ 04 अगस्त को सुबह 11ः41 मिनट पर, समाप्त 05 अगस्त 2025 को दोपहर 01ः12 मिनट पर होगी। इसलिए यह व्रत 5 अगस्त रखा जाएगा।
इस व्रत को करने से निसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है। वहीं इसे मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है।
https://www.bhaktibharat.com/katha/putrada-ekadashi-vrat-katha
