धमधा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर ग्राम पंचायत अछोली में सुशासन दिवस मनाया गया। वाजपेई जी के बताए गए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प भी लिया।

सरपंच नैन बाई दांडेकर, सचिव खिलावन धृतलहरे, घनश्याम पटेल, उप सरपंच तारा बाई पटेल, मोजी दांडेकर, तलेश, पंच मनोज वर्मा, संतोष, नवनीत बाबा सहित अन्य मौजूद रहे। सरपंच नैन बाई दांडेकर ने कहा कि गांव के युवा वर्ग को नशापन से दूर रहकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करना होगा। उन्होंने युवाओं से समाज हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए परोपकारी व जनकल्याण जैसे कार्य करने की अपील की।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG #BreakingNews #News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *