भिलाई। दुर्ग जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल क्राउड, जुनवानी रोड भिलाई में रेड कर होटल मैनेजर समेत दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को स्मृति नगर क्षेत्र में होटल, लॉज और ढाबों की नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में बाहर से लाई गई महिलाओं के जरिए देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।रेड के दौरान होटल में गुजरात और उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं पाई गईं। पुलिस द्वारा पहचान पत्र मांगे जाने पर उन्होंने देने से इनकार कर दिया। वहीं होटल मैनेजर ने भी रूटीन चेकिंग का विरोध किया और पुलिस से विवाद करने लगा, जिससे मौके पर कानून व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस ने होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा उम्र 23 वर्ष और दो संदिग्ध महिलाओं नाजरीन बानो उम्र 23 वर्ष निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा सनम अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी दमन गुजरात को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG #BreakingNews #News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *