नई दिल्ली। टैगोर गार्डन दिल्ली में चलती गाड़ी पर एक लड़की के उपर बिजली का खंबा गिर गया। चिंगारी के साथ गिरे इस खंबे से वहां के लोग काफी डर गए। गनीमत यह रही कि खंबा गिरने के बाद भी लड़की जान बच गई जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। इस घटना के बाद आस-पास किसी भी तरह का करंट नहीं फैला। आस-पास के लोगों ने खंबे को हटाकर लड़की जान बचाई उसे मामूली चोंट आई है। झलको न्यूज टीम ने अपनी रिपोर्ट के साथ एक वीडियो साझा किया। हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंबा खस्ताहाल हालत में थे इसे ठीक करने की कई बार शिकायत की जा चुकी थी लेकिन नगर निगम द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
