देवघर| झारखंड के देवघर के मोहनपुर में कावड़ लेकर जा रहे 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सभी बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार एक बस और ट्रक की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। यह घटना बहुत दुखदायी है। रिपोर्ट मंगाई गई है। घटना की गहन जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी के बाद सूचना दी जाएगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में 32 लोग सवार थे।
सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए 18 श्रद्धालुओं की मौत का जिक्र किया है. हालांकि आधारिक तौर पर अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है|
प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से एक्स पर जारी पोस्ट में कहा गया है, “झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं|
