न्यूज डेस्क। कंबोडिया और थाइलैंड के बीच युद्ध छीड़ गया है और यह युद्ध एक शिव मंदिर को लेकर जिसे दोनों देश अपने अधिकार क्षेत्र में होना बता रहे हैं। कंबोडिया का दावा है कि मंदिर उसकी सीमा के अंदर है। थाइलैंड का दावा है मंदिर उसके उबोन रत्थाचानी प्रांत के अंदर आता है। कंबोडिया सेना ने निगरानी टीम तैनात कर थाइलैंड पर धावा बोल दिया है। दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। दोंनों देश के सेना के बीच मंदिर के दावें को लेकर कहासुनी हुई थी और 28 मई को हुई झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक की मृत्यु हो गई और युद्ध शुरू हो गया। थाईलैंड ने अपने रहवासासियों को सीमा क्षेत्र से खाली करवा दिया है। दोनों देश एक दूसरे को निशाना बनाकर जमकर गोलाबारी कर रहे हैं।

इस शिव मंदिर को हामेर सम्राट सूर्यवर्मन ने 9 वीं सदी में बनाया था। इसका नाम वर्तमान में प्रीह विहार मंदिर है। मंदिर में शिवलिंग और नंदी विद्यमान हैं और शिव पूजा के ढेरों प्रमाण हैं। इस मंदिर को 1907 से कंबोडिया के अधिकार क्षेत्र में माना जाता है, जिसे थाइलैंड मानने से इनकार करता हैं। इससे पहले दोनों देश फ्रांस के आधीन थे। दोनों देश बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं, लेकिन दोनों के बीच लड़ाई एक हिंदू धर्म के शिव मंदिर को लेकर छिड़ी हुई है। यह खूबसूरत मंदिर यूनेस्को को हैरिटेज धरोहर में शामिल हैं। यहां 700 सीढ़ियां हैं।

