इंडोनेशिया। इंडोनेशिया में एक जहाज में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जब इस जहाज में भीषण आग लगी इसमें सैकड़ों यात्री सवार थे। स्थिति तब और ज्यादा भयंकर हो गई जब जान बचाने के लिए जहाज में सवार यात्री समुद्र में छलांग लगाने लगे। जानकारी के अुनसार, उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास रविवार को दोपहर 1.30 बजे इस यात्री जहाज में आग की घटना हुई। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई है। 150 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। केमवर्सिलोना नामक इस जहाज में 280 यात्री सवार थे।
