न्यूज डेस्क। भारत पाक डब्ल्यूसीएल मैच रद्द हो गया है। भारतीय क्रिकेटरों के विरोध के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले क्रिकेटर शिखर धवन, हरभजन सिंग, इरफान फठान, यूसूफ पठान ने इस मैच का विरोध किया था कि वह पाकिस्तान के साथ होने वाले इस मैच का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। डब्लू सीएल ने इसका आधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया एक्स पर किया है। भारत पाकिस्तान के बीच यह मैच आज रविवार को खेला जाना था।
डब्ल्यूसीएल ने कहा, ‘वल्र्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ने हमेशा से क्रिकेट को महत्त्व दिया और उससे प्यार किया। हमारा एकमात्र उद्देश्य प्रशंसकों को कुछ अच्छे और खुशी के पल देना है। हमने सुना कि पाकिस्तान हॉकी टीम इस साल भारत आ रही है, हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच वॉलीबॉल और कुछ अन्य खेलों के बाद हमने डब्ल्यूसीएल में भी ये मैच जारी रखने के बारे में सोचा, ताकि दुनिया भर के लोगों के लिए कुछ अच्छी यादें बनाई जा सकें, लेकिन हो सकता है कि इससे हमने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो। हमने अनजाने में भारतीय क्रिकेट के दिगज्जों को असुविधा पहुंचाई, जिन्होंने देश को इतना गौरवान्वित किया। हमने ब्रांड्स को भी प्रभावित किया। इस वजह से हमनें भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द करने का फैसला किया है। हम एक बार फिर भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं। उम्मीद करते हैं कि लोग समझेंगे कि हम बस फैंस के लिए कुछ खुशी के पल लाना चाहते थे।’

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *