कश्मीर। कश्मीर के 4 जिलों में सीआईके कांउटर इंटेलिजेंस कश्मीर यूनिट के द्वारा 10 जगहों पर छापेमारी की गई है। इस यूनिट द्वारा बडगाम में 1, पुलावामा 1, श्रीनगर में 1, गादबंद में 6 जगहों पर छापेमारी की गई है। ये कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर गाजी अब्दुल्ला के स्लीपर सेल और भर्ती मॉड्यूल से जुड़े एक आतंकी मामले की जाँच के तहत हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, सिम कार्ड और संदिग्ध सामग्री जब्त की गई, जिनका फोरेंसिक विश्लेषण होगा। कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सबूत बरामद किए, जो राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान में मदद करेंगे।
