राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस द्वारा नशे के अवैघ कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सायबर सेल एवं थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्तटीम ने पूर्व गांजा तस्करी प्रकरण में फरार चल रही महिला तस्कर को धर दबोचा।
गिरफ्तार महिला तस्कर ममता पुरैना कबीर नगर रायपुर की निवासी है। उसके पास से 15.700 किलो गांजा जिसकी कीमत बाजार में 1.50 लाख रुपए जब्त किया गया है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
उक्त आरोपी 18 जून 2025 को बसंतपुर क्षेत्र के बर्फानी मंदिर के समीप पकड़े गए 34 किलोग्राम के गांजे वाले प्रकरण में भी शामिल थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह वहां से फरार हो गई थी।

नशे के खिलाफ ZERO TOLERANCE!”#RajnandgaonPolice #NoDrugsZone #CrackdownContinues

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *