New delhi|
1 अप्रैल 2026 से लागू हुए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के नए नियमों की मुख्य बातें:
सुरक्षित बैंकिंग: विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए नियम से ग्राहकों का पैसा पहले के मुकाबले कई गुना ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगा
दोहरी सुरक्षा: अब डिजिटल पेमेंट (UPI/कार्ड) के लिए सिर्फ OTP काफी नहीं होगा। भुगतान पूरा करने के लिए PIN या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस आईडी) जैसे दूसरे स्टेप की भी ज़रूरत होगी
RBI का मकसद: ऑनलाइन फ्रॉड और सिम-स्वैपिंग जैसी चोरियों को रोकने के लिए रिज़र्व बैंक ने इसे अनिवार्य किया है
बड़े ट्रांजैक्शन पर नज़र: सामान्य छोटे भुगतानों के मुकाबले बड़े या संदिग्ध लेनदेन के लिए सुरक्षा जांच और भी कड़ी कर दी गई है
