एक्स पोस्ट। बिहार सरकार अब आम जनता को महंगी बिजली दरों में राहत देने वाली है। अब 1 अगस्त 2025 से लोगों को बिजली के बिल में 125 यूनिट तक कोई बिल नहीं देना होगा। यानि 125 यूनिट तक की बिजली बिहार की जनता को मुफ्त रहेगी। इससे अधिक का यूनिट बनने पर जनता को बिजली बिल देना होगा। यह जानकारी बिहार सरकार ने आज अपने एक्स पोस्ट में दी।

इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

https://twitter.com/officecmbihar/status/1945695424565928185/photo/1

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *