नई दिल्ली। नई दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई 6271 की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाइट में 191 यात्री सवार थे। भुवनेश्वर के पास पहुंचने पर फ्लाइट के इंजन में तकनीबी खराबी आने की वजह से इसे मुंबई में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। करीब रात 9.32 मिनट पर डायवर्जन की अपील की गई थी।
