नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से वापस धरती पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के कैप्सूल से दोपहर करीब 3 बजे उन्हें और उनके तीन अन्य साथियों को पृथ्वी पर उतरा गया।
उनके वापस लौटते ही उनके परिवार और देश के लोगों ने खुशी जाहिर की। 18 दिवसों का उनका यह मिशन सफल रहा|उनकी वापसी को पूरे देश में उत्साह के साथ देखा गया, और उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थनाएं की गईं। सफलता पूर्वक स्पेस से धरती पर वापसी पर सभी ने उनको शुभकामनाएं दीं।

रिपोटर्स के अनुसार, अंतरिक्ष से लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धरती में लौटने पर अचानक गुरुत्वबल बल के संर्पक में आने से उन्हें यह दिक्कतें आती हैं|
