नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में पिछले दिनों से मौसम जहां मेहरबान है वहंी कई इलाकों में अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या से भी लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। अब आईएमडी ने अगले सात दिनों को मानसून अलर्ट जारी किया है। जिसमें दिल्ली एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। दोपहर 3 बजे के बाद रूक रूक बारिश होती रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना भी बताई गई है। AQI संतोषजनक श्रेणी में है।

