भुवनेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में संविधान बचाव अभियान के तहत दौरा किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
राहुल गांधी ने कहा, ‘ओडिशा सरकार का बस एक ही काम है. राज्य की गरीब जनता के हाथों से ओडिशा की संपत्ति छीनना। पहले बीजेडी सरकार यही करती थी और अब बीजेपी सरकार यही कर रही है। एक तरफ ओडिशा की गरीब जनता, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, किसान और मजदूर हैं और दूसरी तरफ 5-6 अरबपति और बीजेपी सरकार है। यह लड़ाई जारी है। ओडिशा की जनता के साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ता ही इस लड़ाई को जीत सकते हैं, कोई और नहीं।’


राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘कल मैं बिहार में था और जैसे महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया गया। ऐसे ही बिहार में भी चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव चोरी करने के लिए चुनाव आयोग ने नई साजिश चोरी की है। चुनाव आयोग बीजेपी के विंग का काम कर रहा है। महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच में 1 करोड़ नए वोटर आ गए। किसी को नहीं मालूम यह नए वोटर कहां से आए।’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘कल मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बिहार गया एक साथ हम ने कहा, बिहार में हम चुनाव आयोग को बिहार का चुनाव चोरी नहीं कर देंगे, बीजेपी को चुनाव चोरी नहीं करने देंगे।
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘अडानी ओडिशा की सरकार चलाते हैं। अडानी नरेंद्र मोदी को चलाते हैं। ओडिशा में जब जगन्नाथ यात्रा निकलती है, जब जगन्नाथ यात्रा के रथ खींचे जाते हैं, लाखों लोग इसे देखते हैं और इसके पीछे चलते हैं. फिर, एक ड्रामा होता है। अडानी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं। इससे आपको ओडिशा सरकार की सारी बातें समझ आ जाएंगी। यह ओडिशा सरकार नहीं, अडानी जैसे 5-6 अरबपतियों की सरकार है। इनका लक्ष्य आपकी जमीन, जंगल और भविष्य को लूटना है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘कुछ नया शुरू हुआ है। ओडिशा में 40,000 से ज्यादा महिलाएं गायब हो गईं। आज तक पता नहीं चला कि ये महिलाएं कहां गईं। यहां हर दिन महिलाओं पर अत्याचार होता है। उनके साथ बलात्कार होता है। ओडिशा में हर दिन 15 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। आपकी सरकार चैबीसों घंटे सिर्फ आपका खून चूसती है, आपकी जमीन छीनती है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, जंगल, जमीन जल, मोदी सब दूसरों को दे रहे हैं। 55 साल हमारी सरकार केंद्र में थी। सैकड़ों पब्लिक सेक्टर हमने बनाए।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *