न्यूज डेस्क। बिहार चुनाव रैली में आज गजब का दृश्य नजर आया जब कांग्रेस का गुणगान करने वाले दो नेताओं को उनके प्रिय नेता की रैली की गाड़ी में ही चढ़ने नहीं दिया गया।
दरअसल पटना में महागठबंधन की ओर से आयोजित बिहार बंद रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी इसमें शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान एक ट्रक में राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य सभी नेता सवार थे। इसी ट्रक पर दोनों नेताओं को चढ़ने नहीं दिया गया। ट्रक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहले से मौजूद थे। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आजतक में शाम को होने वाले टाॅक शो में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बिफरे नजर आए। इस दौरान उन्होंने यह भी कह दिया कि पप्पू यादव तब से हैं जब से तेजस्वी यादव पैदा नहीं हुए थे।

