हरिद्धार। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्वालुओं ने हरिद्वार हरि की पौड़ी पर गुरुपूर्णिमा का स्नान कर ग्रंथों एवं गुरुओं की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गंगा नदी में स्नान के करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहंुचे।
वहीं शहर के विभिन्न आश्रमों में शिष्यों द्वारा गुरु के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके देश भर से कई दंपत्ति एवं परिवार अपने गुरुओं का आशीष लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। महर्षि वेदव्यास की इस मौके पर पूजा अर्चना की गई। वेदों की भी पूजा अर्चना की गई।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *