नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज सुबह जोर का भूकंप आया। यह भूकंप सुबह 9 बजकर 4 मिनट को आया। भूकंप के चलते दिल्ली मैट्रो को भी रोक दिया गया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोयडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में घरों में बैठे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केन्द्र हरियाणा का झज्जर है वहीं इसकी तीव्रता 4ण्4 बताई जा रही है। यह भूकंप 10 सेकंड तक महसूस किया गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आईएनएस की एक्सपोस्ट वीडियो में आप भूकंप देख सकते हैं।
