लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखनऊ  में 4 से 6 जुलाई को आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कवि कुमार विश्वास भी मौजूद रहेंगे। आम महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के किसान और निवेशकों द्वारा विभिन्न तरह के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

द्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम के उत्पादन, निर्यात, प्रसंस्करण को प्रोत्साहित किए जाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है. वहीं 2024-25 में प्रदेश से 40.31 मीट्रिक टन आम का निर्यात अन्य देशों को किया गया. वर्ष 2025 में अब तक 13.5 मीट्रिक टन आम का निर्यात अन्य देशों को किया गया. पिछले साल आम महोत्सव-2024 में 7 श्रेणियों के 58 वर्गों में लगभग 600 से अधिक आम की प्रजातियों और प्रसंस्कृत उत्पाद का प्रदर्शन किया गया. आम महोत्सव में लोग आमों को खरीदेंगे और आम से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी चखेंगे.

आम महोत्सव-2025 में प्रदेश के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रांतों के उद्यान विभाग के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025 का आयोजन अवध शिल्प ग्राम में किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश आम के उत्पादन में देश में अगृणी राज्य है.वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 3.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की बागवानी की गईष् जो देश के कुल क्षेत्रफल का 13.5 प्रतिशत है।

प्रदेश में 61.46 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ, जो देश में कुल उत्पादन का लगभग 27 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश में आम की लगभग 600 से अधिक प्रजातियों का उत्पादन किया जा रहा है।

इनमें प्रमुख रूप से दशहरी, लंगड़ा, चैसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला, रटील, लखनऊ सफेदा, बाम्बेग्रीन एवं अन्य रंगीन प्रजातियां प्रमुख रूप से शामिल हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *