अलीगढ़। यूपी के अलीगढ में सपा नेता मोहम्मद आरिफ को कुछ हमलावरों ने गोली मार दी है। गुरुवार शाम को हुए इस गोली कांड में नेता के कंधे और पैल्विक बोन पर गोलियां लगी हैं।
हमलावरों ने उन पर चार गोलियां दागी थीं, जिसमें से दो मिस हो गईं। नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, नेता को हमलावरों ने किसी सड़क विवाद को लेकर गोली मारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की तलाश कर रही है। घायल नेता का अस्पताल में इलाज जारी है।
