नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु गोबिंदसिंह काॅलेज की लाइब्रेरी में आग लग गई। इस आग में कई किताबें जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह काॅलेज के लाइब्रेरी परिसर में लगी आग तीन मंजिला लाइब्रेरी के सभी फ्रलोर तक फैल गई। आग का धुआं काफी दूर तक दिखाई देेने से छात्रों में भी अफरा-तफरी मच गई। तत्काल परिसर को खाली कराकर दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई।
आग लगने की वजह से कॉलेज को अपना सेमेस्ट एग्जाम भी रद्द करना पड़ा। 11 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण लाइब्रेरी परिसर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इससे लाइब्रेरी के एक बड़े हिस्से पर रखी खास किताबों को नुकसान पहुंचा है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *