नई दिल्ली, वायरल वीडियो। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक एम्पलाय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोल रहा है और गलत आचरण करते देखा जा रहा है। उसके विरोध में उसी के साथ काम करने वाला एक और एम्पलाय उसकी वीडियो बना रहा है और दूसरे लोग हंसते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा ऐसा भड़का की वह शो रूम पहुंच गए और उक्त एम्पलाय की जमकर धुनाई की। इसके बाद उत्तम झा नाम का यह कर्मचारी जो कि डीडी मोटर दिल्ली में काम करता है। देश के प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगता नजर आ रहा है और कहता दिखाई दे रहा है कि ऐसा उसने बहकावे में किया। इतना सुनने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता उसकी और पिटाई करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *