अहमदाबाद। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों का कब्जा हटाया गया। खबर दो दिन पुरानी है पर अहम है यहां अहमदाबाद के चंडोला तालाब क्षेत्र में रह रहे 4000 कच्चे-पक्के मकानों को ढहा दिया गया। प्रशासन के अनुसार, यहां बांग्लादेशी लोग अवैध रूप से गृह निर्माण कर, रह रहे थे।

चंडोला तालाब के आस-पास इन निर्माणों से अपराधिक गतिविधियां बढ़ गई थीं। तालाब सरकार के आधिन हैं और 10.6 लाख वर्गमीटर से अधिक है। गृहराज्यमंत्री हर्ष सिंघवी ने बताया था कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोग बांग्लादेश से अवैध रूप से लाई बच्चियों के देह व्यापार, आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त, ड्रग्स और शराब की अवैध बिक्री का अड्डा बन गई थी। इसे तोड़ने के बाद अब सरकार इस क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण पर काम करेगी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *