नैनिताल। नैनिताल में 12 साल की मासूम के साथ दुश्कर्म की खबर फैलते ही शहर में तनाव का माहौल हो गया। दुश्कर्म का आरोपी बुजुर्ग ठेकेदार उस्मान हैं। आरोपी ने बच्ची के साथ दुश्कर्म करने के बाद बच्ची को मुंह खोलने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की हैवानियत का शिकार बच्ची इतनी ज्यादा सहमी हुई थी कि उसने अपने साथ घटित इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पखवाड़े भर से गुमशुम सी रहने लगी थी।
मां के प्यार से दूर थी बच्ची
पीड़िता बच्ची के मां-बाप जब वह दो माह की थी तभी अलग हो गए थे। मां ने दूसरी शादी कर ली थी और दूसरे शहर में रहती थी। बच्ची अपनी बहन के साथ पिता के घर में रहती थी, जहां बुआ उसका लालन पालन करती थी। पिछले हफ्ते से बच्ची के गुमशुम रहने के कारण जब उसकी बहन और नानी ने उससे पूछताछ की तो बच्ची ने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन जब उसकी मां ने आकर उससे पूछा तो फफक पड़ी और मां को सारा दर्द बयां कर दिया।
बुधवार रात जब यह खबर शहर में फैली तो लोगों के बीच गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन करने लगे और आरोपी उस्मान के लिए फांसी की मांग करने लगे। मुस्लिम समुदाय के कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी और व्यवसायियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। शहर में लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तनाव क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। लोगों से शांत रहने की अपील की जा रही है ताकि आरोपी पर जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी की जा सके।
