नई दिल्ली। नई दिल्ली के छतरपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री मजनिंदर सिंह सिरसा और सांसद रामसिंह बिधूड़ी पहुंचे थे। सरकारी स्कूल की व्यवस्थाएं देखने के दौरान स्कूल के स्टाफ ने उनसे कहा कि सर यहां 70 सालों से हिन्दू बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों के लिए स्कूल में पक्की बिल्डिंग चाहिए। बस इसी बात पर मंत्री जी और सांसद भड़क गए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म के आधार पर मत बांटिए। स्कूल सभी धर्म के बच्चों के लिए होता है और यहां सभी धर्म के बच्चे पढ़ते हैं। इसके बाद स्कूल के स्टाफ ने पर्यावरण मंत्री एवं सांसद से माफी मांगी।
