पंचायती राज राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में पहलगाम में मारे गये भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस हमले में शामिल आतंकवादी और उनके संगठनों चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमला देश के निहत्थे पर्यटकों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया गया है। मैं बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने भी यह हमला किया है उन आतंकवादियों को इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।
