नई दिल्ली। पहलगाम हमले में जहां पूरा देश शोक में लीन है। हमारे ही देश में रह रहे पाकिस्तानी हाई कमीनशन में पार्टी मनाई जा रही है। दिल्ली स्थित हाईकमीशन के कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति कमीशन के अंदर केक ले जाते नजर आया। जब इस व्यक्ति को वहां स्थित भारतीय पत्रकारों के समूह ने घेर कर पूछा कि वह क्यों और किसके लिए यह केक ले जा रहा है! यह केक किसने मंगाया है! तो वह जवाबों से बचता दिखाई दिया। किसी भी सवाल का जवाब दिए बगैर दूतावास के अंदर चला गया। किसने दूतावास के अंदर केक मंगाया और क्यों मंगाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है|
कल रात भारत सरकार ने दूतावास 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
