न्यूज डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब सोनिया गांधी के दामाद राॅबर्ट वाड्रा का बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पहलगाम में आतंकियों ने हिन्दुओं को निशाना इसीलिए बनाया, क्योंकि उन्हें लगता है कि देश में मुस्लमानों के साथ गलत बर्ताव हो रहा है। पहलागाम में हुए आतंकी हमले की मैं निंदा करता हूं। मुझे बहुत बुरा लग रहा है, मेरी उनके लिए गहरी संवेदनाएं हैं जिनकी इस आतंकी घटना में जान चली गई। लेकिन जब भी देश में सांप्रदायिक मुद्दे उठते हैं लोगों को असुरक्षित महसूस होता है तो देश का विभाजन होता है और पड़ोसी देशों को फायदा होता है। यह बयान मेरा अपना है इसका किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। आप हिन्दू-मुस्लिम लोगों से पूछिए वो एक दूसरे की मदद करते हैं।
उनके इस विवादित बयान की बीजेपी ने कड़ी निंदा की है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *