न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मंच से, देशवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी और उपयुक्त होगा।’
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता, और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और देशवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार इस हमले के दोषियों को कड़ा जवाब देगी।’
उन्होंने कहा, “मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूँगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है। हम सिर्फ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुँचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हम उन तक भी पहुँचेंगे जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर, हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।’
उन्होंने कहा, ‘ऐसी हरकतों का जवाब, इसके जिम्मेदार लोगों को, आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *