नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 धुल सिरस गाँव में एक व्यक्ति ने अपनी ही माँ पर गोली चला दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय एक महिला को गोली लगने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस जांच के लिए पहुँची तो महिला और उसके पति ने अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने की बात कही।

पुलिस द्वारा गहन जांच करने और दंपति और उसके बेटे के बयानों में बार-बार फेर बदल करने की वज़ह से पुलिस को संदेह हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से जांच की तो युवक ने अपनी माँ को गोली मारे जाने की बात कबूल ली। पुलिस के अनुसार, युवक का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रह चुका है। महिला की अस्पताल में जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक की गलत हरकतों की वजह से उसकी मां परेशान थी। वह अपनी मां-पिता की जुड़वा संतान है। उसकी बहन अंजली और वो जुड़वा हैं। पिता माल में काम करते हैं। दंपति के तीन बच्चों में दो लड़के हैं जिनमें से दोनों लड़के कोई काम नहीं करते हैं। उनकी मां हमेशा उन्हें डांटती रहती थी। इसी बात से बिफरे अभिषेक ने अपनी मां पर गोली चला दी जो उनके पेट से गुजरते हुए कमर में अटक गई। इसकी वजह से उनकी जान बच गई। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
परिवार ने अपने बेटे को बचाने के लिए महिला के खून के निशान पोछे से मिटा दिए थे।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *