अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर Zero Tolerance की नीति अपनाई गई है| इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।


नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम में एक स्कूल की छोटी बच्ची को रोता देख स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। जनसंवाद कार्यक्रम में कुछ पालक और बच्चे दिल्ली माॅडल टाउन स्थित क्वीन मैरी स्कूल की शिकायत करने पहुंचे थे। पालकों ने बताया कि स्कूल मनमानी फीस वसूली कर रहा है। फीस नहीं देने वाले पालकों के बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने बंधक बना कर लाइबरेरी में बिठा दिया था। स्कूल के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की जानकारी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता द्वारा एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

किसी भी स्कूल को धमकी देने का अधिकार नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “कुछ स्कूलों के बच्चों के अभिभावक लगातार मुझसे मिल रहे हैं और अपनी समस्याएं बता रहे हैं। यह बात पक्की है कि किसी भी स्कूल को किसी भी अभिभावक या बच्चे को परेशान करने, या स्कूल से निकालने की धमकी देने या सामान्य फीस बढ़ाने का अधिकार नहीं है। इसके लिए नियम, कानून हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। अगर कोई स्कूल इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसे भुगतना पड़ेगा… जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं, उन सभी के खिलाफ हमने नोटिस जारी कर दिए हैं।”

Zero Tolerance की नीति

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से संबंधित एक मामला सामने आया, जिसमें बच्चों के परिजनों ने गलत तरीके से फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत दर्ज की। इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर Zero Tolerance की नीति अपनाई गई है| इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा संकल्प स्पष्ट है| हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए|

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *