नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्राचार्या डॉ प्रत्यूष वत्सला द्वारा छात्रों की class को गोबर से लीपने का मामला अब विवाद बनता जा रहा है। प्राचार्या द्वारा इस अभियान को एक रिसर्च प्रक्रिया का चरण बताया गया था। उन्होंने कहा था कि गोबर की लिपाई से class में ठंडक बनेगी। उनका गोबर से लिपाई करने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अब इस वीडियो को लेकर घमासान हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के प्रेसीडेंट और NSUI नेता गौरव खत्री ने कहा है कि अगर ऐसे रिसर्च से इतनी ठंडक मिलती है। तो मैडम को अपने Office का AC हटाकर गोबर से लिपवा लेना चाहिए।
इस बात को लेकर गौरव खत्री छात्रों के साथ लक्ष्मीबाई कॉलेज में मैडम के Office भी पहुंच गए। वहां गोबर लेकर उन्होंने मैडम के कार्यालय की लिपाई करने की बात कही। इस दौरान प्राचार्या वत्सला काॅलेज पर नहीं थीं।

हाल ही में इस वीडियो को लेकर एक मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित खबर में कुछ वैज्ञानिकों ने भी इसे सही नहीं बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कंक्रीट की दीवारों को गोबर से लिपने पर इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगर दीवार मिट्टी की होती तो कुछ राहत मिल सकती थी। वैज्ञानिकों ने कहा था कि पुराने जमाने में ठंडक के लिए पत्थरों पर जो गारे डाले जाते थे उसमें कुछ विशेष प्राकृतिक पदार्थ ही मिलाए जाते थे ताकि ठंडक मिल सके।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *