उज्जैन एजेंसी। उज्जैन स्थित बड़नगर में श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर भोले बाबा का किया गया|यह श्रृंगार चर्चा का विषय बन गया है। यहां शिव लिंग को 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों सजाया गया है। इसके साथ ही हार, मुकुट और लड़ियों के रूप नोटों से भगवान महादेव का श्रृंगार किया गया है।
यहां नोटों से श्रृंगार करने की परंपरा पिछले चार वर्षों से की जा रही है। पहले यहां मंदिर को फूलों से सजाया जाता था, लेकिन भक्तों के दर्शन के लिए लंबी अवधि तक सजावट टिक नहीं पाता था। इसके चलते समिति ने भक्तों नोटों का श्रृंगार करना शुरु किया। सबसे पहले यहां 2021 में 7 लाख, 2022 में 11 लाख, 2023 में 21 लाख और 2024 में 51 लाख रुपए के नोटों से भगवान का श्रृंगार किया गया था। इस बार 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया। यहां की सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
