भोपाल (एजेंसी)। मध्य-प्रदेश की नर्मदा नदी में क्रूज प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यह निवेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य की झोली में आया है। इसके तहत क्रूज धार जिले के कुक्षी से गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक चलाए जाने की योजना है। क्रूज की लंबाई करीब 135 किलोमीटर होगी।
इसके साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 6 क्रूज टूरिस्ट प्रोजेक्ट के प्रस्ताव आए हैं। जिसमें कुक्षी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सेलानी से धारा, राजघाट बेतवा से देओगढ़, बरगी से टिंडनी, गांधीसागर से संजीत और तवा से मढ़ई शामिल हैं। इनमें से किसी एक रूट पर 2 क्रूज और हाउस बोट्स चलाने का प्रस्ताव है। इसके तहत 100 करोड़ रुपए का निवेश होगा। एमपी में क्रूज चलाने का प्रस्ताव देने वाली कंपनी सरयू नदी में 2 क्रूज चला रही है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *