नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, गृह विभाग के साथ मिलकर हाइलेवल मीटिंग की। मीटिंग में गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा उपस्थित रहे। मीटिंग में कानून-व्यवस्था अहम बातें की गईं। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली में निर्माण से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमित की जरूरत नहीं होगी।
उन्होंने दिल्ली दंगों के मामलों को जल्दी निपटाने के लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजक नियुक्त करने के निर्देश दिए। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के देश में घुसने से लेकर उनके कागजात बनवाने और यहां रहने में मदद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करें।
इसी के बाद अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने पूरे 26 साल बाद राजधानी में सत्ता कायम की है। दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच सहयोग से ही दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाया जा सकता है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *