नई दिल्ली । दिल्ली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी में पार्टी प्रत्याशी राज कुमार चौहान के समर्थन मे प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को खूब खरी खोटी सुनाई। सीएम योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। अराजकता का कारण है। ये दिल्ली के हकों और सुरक्षा में सेंध लगाने वाली पार्टी है। सीएम योगी ने कहा, एक तरफ भारत आगे बढ़ रहा है| दूसरी तरफ दिल्ली में जो सरकार पिछले 10 साल से चल रही है, ये अराजकता का पर्याय बन चुकी है| आजाद भारत में ये पहली सरकार है, जिसके नेताओं और पार्टी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है| केवल नेता ही नहीं आम आदमी पार्टी पर भी केस चल रहा है|

आप का पाप मथुरा-वृंदावन ढो रही

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल है| सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है| पीने के पानी के लिए टैंकर का सहारा लेना पड़ता है| जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली आ रहा था तो यमुना से बदबू आ रही थी| दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी के पापों के भुक्तभोगी मथुरा और वृंदावन के लोगों को भी होना पड़ता है| आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को नरक बना दिया है|

सीएम योगी ने कहा, इसलिए मेरा कहना है कि इस नरक से उबरने का एक ही रास्ता है बीजेपी| दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने| इसके लिए मैं मंगोलपुरी के लोगों से अपील करने आया हूं| आम आदमी पार्टी ने यहां के नागरिकों के हकों पर डकैती डाली है| अरविंद केजरीवाल से मैं कहना चाहत हूं कि अगर मेरी बातों को सुन रहे हों तो गंभीरता से सोचिए| अगर आप में नैतिक साहस होता तो युमना में अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगाते| आप में साहस नहीं कि वहां जा पाएं|

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा, आपके लोगों ने श्रमिकों के पैसों में बंदरबांट की है| अगर ये पैसा श्रमिकों के हित में लगा होता तो वो बदहाल नहीं होते| एक बार आपको उत्तर प्रदेश का मॉडल देखना चाहिए| आम आदमी पार्टी ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से हमेशा जुड़ाव रखा है| आधार बनाने की मशीन अपने नेताओं को बांट दी| उन्होंने बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को आधार कार्ड देना के पाप किया है|

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *