जलगांव (एजेंसी)।महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्री जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गए। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस ने उन्हें रौंद दिया। ट्रेन की चपेट में आने से 20 यात्रियों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चेन पुलिंग के बाद पटरी पर आए दूसरी ट्रेन के यात्रियों को ट्रेन ने कुचल दिया।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *