नई दिल्ली (एजेंसीं)| केंद्रीय कर्मचारियों को अगले साल से 8वां पे कमीशन दिया जाएगा| केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है| सरकार ने आठवां पे कमीशन लागू करने का ऐलान कर दिया है| यह 2026 से लागू होगा| अभी तक कर्मचारियों को सातवें पे कमीशन के तहत वेतन मिलता था| इसके अलावा कैबिनेट ने श्रीहरिकोटा में एक नए लॉन्च पैड की अनुमति दे दी है, इससे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष अभियान को गति मिलेगी| कैबिनेट मीटिंंग के बाद ब्रीफिंंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें पे कमीशन के गठन को मंजूरी दी है| अगले साल से इसे लागू होना है, लेकिन इसके लिए जल्द ही एक आयोग का गठन किया जाएगा| इसके अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम का ऐलान भी जल्द होगा|
