News Desk| रैपर बादशाह (Badshah) ने अपने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ (Tateeree) को लेकर मचे बवाल के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। 7 मार्च, 2026 को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने इस विवाद पर दुख जताया और गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। 

  • विवाद का कारण: 1 मार्च, 2026 को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स (बोल) और वीडियो दृश्यों को बेहद आपत्तिजनक बताया गया। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों के साथ आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए थे, जिसे गलत संदेश माना गया।
  • पुलिस कार्रवाई: पंचकूला (हरियाणा) पुलिस ने इस मामले में बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की है। हरियाणा महिला आयोग (HSCW) ने भी समन जारी कर दिया है।
  • बादशाह का बयान: सफाई में बादशाह ने कहा कि वे खुद हरियाणा से हैं और उनका इरादा किसी की भावनाओं, खासकर महिलाओं या बच्चों के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था। मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर करेंगेे। बादशाह ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि गाना यूट्यूब और अन्य सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है।
  • #badsah

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *