मुरादाबाद| मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक भाई ने अपनी जुड़वां बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।वारदात मुरादाबाद के बुद्धि विहार इलाके में 6 मार्च 2026 को हुई। आरोपी का नाम हार्दिक है और उसकी जुड़वां बहन का नाम हिमशिखा था। दोनों गुरुग्राम (गुड़गांव) में रहते थे और आईटी सेक्टर में कार्यरत थे।

हार्दिक पुणे की एक मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था, जिसके लिए उसने अपनी गूगल (Google) की नौकरी तक छोड़ दी थी और वह यूट्यूबर बन गया था। उसकी मां नीलिमा और बहन हिमशिखा इस शादी के खिलाफ थे| हार्दिक ने अपनी बहन हिमशिखा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसने अपनी मां पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वे घायल हो गईं।  आरोपी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *