हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के महादेव मंदिर से दो महिलाओं ने भगवान की मूर्ति से शाॅल चुरा ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब वायरल हो रही है। चोरी करने के दौरान पहले एक महिला मंदिर के अंदर पूजा करने के बहाने दिया जलाती है। फिर थोड़ी देर बाद वही महिला दूसरी महिला के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश करती हैं और देवी की मूर्ति को ओढ़ाई गई शाॅल निकालकर अपने पास रख लेती हैं।

#Hapur #TempleTheft #IdolShwal

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *