take india today


नोएडा। सेक्टर 150 में कोहरे की वजह से एक 27 साल के युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक कार में सवार होकर सड़क पर जा रहा था जहां कोहरे की वजह से उसकी कार तालाब में जाकर गिर कई और युवक की मौत हो गई। मौत से पहले युवक 2 घंटे तक बचाने के लिए चिल्लाता रहा। इस दौरान युवक के पिता के सामने ही युवक की मौत हो गई। जिस तालाब में युवक की मौत हुई उसे नोएडा प्राधिकरण ने अपने हिस्से में रखा हुआ है। मृतक युवक का नाम युवराज है जो साॅफ्टवेयर इंजीनियर था। उसके पिता ने नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे की जगह पर प्राधिकरण द्वारा कोई भी बैरिगेटर सूचना पट नहीं लगाया गया था। आस-पास के रहवासियों के अनुसार इस जगह पर हर हफ्ते गाड़ियां गिरती रहती हैं। हादसे के बाद जूनियर इंजीलियर नवीन कुमार को प्रशासन द्वारा तत्काल सेवा से हटा दिया गया है। बिल्डर पर भी एफआईआर किया गया है। 17 दिन पहले भी इस जगह पर हादसा हुआ था। जिसमें एक डंपर इस गड्ढे में जा गिरी थी। इसके बाद भी प्रशासन जागा नहीं था।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *