न्यूज डेस्क। झारखंड के लातेहार जिला के महुआ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुघर्टना में 10 लोगों की मौत हो गई है। 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस दुघर्टना में 5 महिलाएं और 5 पुरुषों की मौत हो गई है। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ झारखंड बार्डर पर आता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ढलान में जब मुड़ रही थी तो अपना संतुलन खो बैठी और यह हादसा हो गया। इस दुघर्टना में 19 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री साय ने दुघर्टना में मारे जाने वाले लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है।

 उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *